ताजा खबरेंविशेष

कॉस्मॉस बैंक ने किया महिला कान्फ्रेंस का आयोजन

महाराष्ट्र स्थित कॉसमॉस को-ऑपरेटिव बैंक में काम करने वाली महिलाओं ने बैंक के पुणे स्थित मुख्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को उत्साहपूर्वक मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ बैंक के अध्यक्ष सी ए मिलिंद काले और बैंक के अन्य निदेशकों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस अवसर पर महिलाओं का अभिवादन करते हुए काले ने कहा कि महिलाओं ने हमेशा कॉस्मॉस बैंक की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं और उनकी उपलब्धियां प्रशंसा के योग्य हैं। उन्होंने बताया कि दो महिलाएं नवगठित निदेशक मंडल के लिए चुनी गई हैं।

प्रबंध निदेशक– सुहास गोखले ने भी इस अवसर पर बैंक की महिला स्टाफ सदस्यों को शुभकामनाएं दीं।

इस कार्यक्रम के दौरान, सफल महिला उद्यमियों – पद्मिनी गाडगिल, प्रीति कुदाल, सुरेखा लवांडे, डॉ अक्षया जैन, स्नेहलता छत्रे, अंजलि देशमुख, शुभांगी देशपांडे, डॉ पल्लवी कालूसकर, अश्विनी मुजूमदार, कंचन धमाले और मनाली देव के साक्षात्कार मनीषा सबा द्वारा सम्पन्न हुए।

उन्होंने अपने व्यवसाय को स्थापित करने और चलाने के दौरान अपनी सफलता की कहानियों और अनुभवों को साझा किया। उन्होंने कहा कि दिखावे की अपेक्षा आंतरिक सुंदरता अधिकमहत्वपूर्ण है।

“व्यक्तित्व में परिवर्तन अधिक आत्मविश्वास देता है। महिलाएं ऊर्जा का एक निरंतर स्रोत हैं और उन्हें अपने प्रयासों में निरंतरता बनाए रखनी चाहिए तथा ज्ञान प्राप्त करना चाहिए”, इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा।

उन्होंने दिन के काम में समय प्रबंधन के महत्व पर भी जोर दिया। व्यायाम या योग के साथ फिट और स्वस्थ रहना एवं शौक भी पूरा करना आवश्यक है।

इस कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं और मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित किए गए।

महिला निदेशक राजेश्वरी धोत्रे और सलाहकार प्रो अनुराधा गाडले ने महिला दिवस की योजना बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

आयोजन के दौरान कॉस्मॉस बैंक के ग्रुप चेयरमैन-डॉ मुकुंद अभ्यंकर, अध्यक्ष-सीए मिलिंद काले, उपाध्यक्ष- अधिवक्ता प्रल्हाद कोकरे, निर्देशक-सचिन आप्टे, प्रो राजेश्वरी धोत्रे, सीए जयंत बर्वे, सीए प्रवीणकुमार गांधी, प्रो नंदकुमार काकीरडे, अधिवक्ता अनुराधा गदाले, अजीत गिजारे, अरविंद तवारे और प्रबंध निदेशक-सुहास गोखले उपस्थित थे।

प्राची घोटकर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की जबकि उप-महाप्रबंधक – लता घारे ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close