ताजा खबरेंविशेष

एजीएम में सारस्वत बैंक के अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत

गत बुधवार को आयोजित एनसीयूआई की वार्षिक आम बैठक के दौरान सारस्वत कॉपरेटिव बैंक के अध्यक्ष गौतम ठाकुर का एनसीयूआई के अध्यक्ष चंद्र पाल सिंह यादव समेत अन्य गणमान्य अतिथियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

पहले ठाकुर सारस्वत बैंक के सीजीएम अजय जैन के साथ दर्शकों के बीच बैठे थे लेकिन बाद में चंद्रपाल ने उन्हें मंच पर बैठने का अनुरोध किया।

सामान्य रूप में सारस्वत बैंक और विशेष रूप से इसके युवा अध्यक्ष की सराहना करते हुए, एनसीयूआई के उपाध्यक्ष बिजेन्द्र सिंह ने कहा कि गौतम ठाकुर देश के सहकारी आंदोलन का गौरव हैं।

“विशेष रूप से, मैं यह जानकर उत्साहित हूँ कि गौतम ठाकुर सारस्वत बैंक को अगले दस वर्षों में दुनिया में को-ऑप बैंकिंग में सबसे बड़ा खिलाड़ी बनाने की योजना पर काम कर रहे हैं“, बिजेन्द्र ने उनका धन्यवाद किया।

आमतौर पर सहकारिता संचालक इस तथ्य की प्रशंसा कर रहे थे कि एनसीयूआई ने गवर्निंग काउंसिल की बैठक में सारस्वत बैंक के अध्यक्ष को विशेष रूप में आमंत्रित किया। “आप सहकारिता में सारस्वत जैसे बड़े खिलाड़ी को अनदेखा नहीं कर सकते“, “भारतीयसहकारिता” को एक सहकारी नेता ने कहा।

कई सहकारी नेताओं का मानना है कि बड़े खिलाड़ी जैसे कि सारस्वत बैंक, अमूल (जीसीएमएमएफ) या केरल स्थित यूएलसीसीएस को एनसीयूआई द्वारा अधिक बार आमंत्रित किया जाना चाहिए। “सर्वोच्च निकाय होने के नाते, एनसीयूआई को देश में सहकारी आंदोलन का वास्तव में प्रतिनिधि होना चाहिए”, उन्होंने तर्क दिया।

उल्लेखनीय है कि सारस्वत बैंक ने हाल ही में मुंबई में अपनी एजीएम का आयोजन किया था। जहां सभी बैंक विपरीत परिस्थितियों से गुजर रहे हैं लेकिन सारस्वत बैंक ने वित्त वर्ष 2018-19 में अच्छा प्रदर्शन किया है। बैंक ने अपने वित्तीय परिणामों की घोषणा की और दावा किया कि इस वर्ष का अर्जित लाभ इसके इतिहास में सबसे अधिक था।

ठाकुर ने “भारतीयसहकारित” से कहा, “सहकारी बैंकिंग क्षेत्र में पूर्व-प्रतिष्ठित संस्थान के रूप में, बैंक भविष्य में अपनी प्रगति और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए दूरदर्शिता के साथ उपाय कर रहा है।”

पाठकों को यह जानकर खुशी हो सकती है कि सारस्वत बैंक न केवल यूसीबी सेक्टर में बल्कि पूरे देश में 55 हजार करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार के साथ पूरे सहकार जगत में नंबर एक पर है। 41 हजार करोड़ रुपये के कारोबार के साथ अमूल दूसरे और 33 हजार करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार के साथ इफको तीसरे स्थान पर है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close