ताजा खबरें

पूर्व सांसद राठवा बने ट्राइफेड के नए अध्यक्ष; नई ऊंचाइयां करेंगे तय

पूर्व सांसद (भाजपा) रामसिंह राठवा और पवित्र कुमार ने केंद्रीय इस्पात और ग्रामीण विकास राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते और पूर्व मंत्री जनजातीय मामले जुएल ओराम की उपस्थिति में ट्राइफेड के नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला।

राठवा गुजरात और कुमार ओडिशा से आते हैं। पाठकों को याद होगा कि ट्राइफेड के निदेशक मंडल का चुनाव इसी महीने के पहले सप्ताह निर्विरोध सम्पन्न हुआ था। नवनिर्वाचित बोर्ड का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा।

कार्यभार संभालने के तुरंत बाद, भारतीय सहकारिता से बात करते हुए, नवनिर्वाचित अध्यक्ष राठवा ने कहा, “हम आदिवासी समुदाय के जीवन स्तर को बदलने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। मैं बोर्ड के सदस्यों के साथ ट्राइफेड को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए काम करूंगा।”

उन्होंने कहा, “हम देश भर में फैले ट्राइफेड के नेटवर्क के माध्यम से आदिवासी लोगों के लिए व्यापार के अवसर पैदा करेंगे ताकि उनके जीवन स्तर को बदला जा सके।”

ट्राइफेड के नए अध्यक्ष के रूप में उनके नाम की घोषणा के बाद यह खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई। केंद्रीय मंत्री और झारखंड के पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा से लेकर केंद्रीय उर्वरक मंत्री मनसुखभाई मंडाविया और कई अन्य नेताओं ने राठवा को बधाई दी।

इसके अलावा, ट्राइफेड के अध्यक्ष ने हाल ही में गुजरात क्षेत्रीय कार्यालय की टीम के साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और राज्य के अन्य नेताओं से मुलाकात की और उन्हें राज्य में ट्राइफेड द्वारा किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया।

गौरतलब है कि ट्राइफेड जगदलपुर, बस्तर, छत्तीसगढ़ में ट्राइफूड-ट्राइबल फूड पार्क खोलने की योजना बना रही है। ट्राइफेड विभिन्न योजनाओं के माध्यम से जम्मू और कश्मीर में मेगा प्लान भी तैयार कर रहा है।

ट्राइफेड जनजातीय मामलों के मंत्रालय के तहत एक राष्ट्रीय सहकारी संस्था है, जिसका मूल उद्देश्य देश की जनजातीय आबादी के सामाजिक-आर्थिक विकास को लाना है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close