ताजा खबरेंविशेष

गुजरात स्टेट को-ऑप यूनियन: अमीन एक बार फिर बने अध्यक्ष

सहकारी क्षेत्र के जाने-माने चेहरे घनश्यामभाई अमीन को एक बार फिर गुजरात राज्य सहकारी संघ (जीएससीयू) के अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुना गया है, जिसके लिए चुनाव गत सोमवार को अहमदाबाद में हुआ। अध्यक्ष के रूप में यह उनका 10वां कार्यकाल होगा।

खेड़ा जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष धीरूभाई ए चावड़ा को उपाध्यक्ष घोषित किया गया है। चावड़ा ने जयंत सिंह जडेजा की जगह ली है।

गुजरात से एक अनुभवी सहकारी नेता और नेशनल कोऑपरेटिव यूनियन ऑफ इंडिया (एनसीयूआई) के उपाध्यक्ष जी एच अमीन को गुजरात राज्य सहाकरी संघ के अध्यक्ष के रूप में फिर एक बार निर्वाचित किया गया है”, विशेष आम बैठक के दौरान डिप्टी कलेक्टर (पश्चिम), अहमदाबाद ने घोषणा की।

जीत के तुरंत बाद भारतीयसहकारिता से बातचीत में अमीन ने कहा, “मैं उन मतदाताओं का आभारी हूँ, जिन्होंने मुझ पर विश्वास रखा और मुझे गुजरात राज्य सहकारी संघ के अध्यक्ष के रूप में 10वें कार्यकाल के लिए निर्विरोध चुना। बोर्ड में 27 सदस्य होते हैं और इस बार लगभग चार सदस्य बोर्ड में नए आए हैं”।

दिलचस्प बात यह है कि एक भाजपा नेता होने के नाते अमीन को कई कांग्रेसी नेताओं का भी समर्थन मिला। 

राज्य में सहकारी आंदोलन का नेतृत्व करते हुए, गुजरात स्टेट को-ऑप यूनियन राज्य में प्रशिक्षण केंद्र भी चलाता है। अपनी जीत की घोषणा के तुरंत बाद, अमीन ने “भारतीयसहकारिता” के साथ भविष्य की अपनी योजनाओं को साझा किया।

उन्होंने कहा, “हम गुजरात में और प्रशिक्षण केंद्र खोलेंगे”। उन्होंने कई केंद्र जैसे नाडियाड, मेहसाणा, सूरत, भावनगर, राजकोट और अहमदाबाद का जिक्र किया और कहा कि हम राजकोट में एक विश्व स्तरीय प्रशिक्षण संस्थान बनाने की भी योजना बना रहे हैं, जहाँ छह महीने के भीतर निर्माण शुरू हो जाएगा”।

कृभको के निदेशक भीखुभाई जेड पटेल और राजकोट जिला सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष अरविंदभाई डी तगड़िया को सर्वसम्मति से गुजरात राज्य सहकारी संघ के मानद सचिव के रूप में चुना गया है।

कहा जाता है कि चेयरमैन के रूप में सबसे लंबे कार्यकाल के लिए राज्य स्तरीय एपेक्स कोऑपरेटिव इंस्टीट्यूट के बीच अमीन ने रिकॉर्ड बनाया है।

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close