ताजा खबरेंविशेष

सुको बैंक ने ‘स्टार्ट-अप टू सेल्फ एम्प्लॉयमेंट’ स्कीम की लॉन्च

कर्नाटक स्थित सुको सौहार्द सहकारी बैंक ने हाल ही में लोगों को व्यवसाय के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से ‘स्टार्ट-अप टू सेल्फ एम्प्लॉयमेट’ योजना का शुभारंभ किया है। इस योजना का उद्घाटन कर्नाटक के उप-मुख्यमंत्री श्री अश्वथ नारायण ने किया।

“भारतीयसहकारिता” संवाददाता से बात करते हुए बैंक के अध्यक्ष मोहित मस्की ने कहा, “इस योजना के तहत, हमने तीन कंपनियों के साथ हाथ मिलाया है और लोगों को अपना व्यवसाय शुरू करने का मौका दिया है। ये बैट फ्लाई बैटरी रीफर्बिशिंग, संविता – प्राइमरी हेल्थ केयर डायग्नोसिस किट और नीरव – स्वाभाविक स्रोत वाला स्वास्थ्य पेय” हैं।

“बैट फ्लाई स्कीम के माध्यम से लोग लीड बैटरी का व्यवसाय शुरू कर सकते हैं, जिसका सबसे अधिक इस्तेमाल ऊर्जा भंडारण के लिए किया जाता है। इसके लिए, हमारे बैंक ने बैंगलोर स्थित बानाश्री सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड के साथ एमओयू किया है और इसके माध्यम से उद्यमियों को बैटरी रीफर्बिशिंग पॉइंट” खोलने का अवसर प्रदान किया जा रहा है”, मास्की ने कहा जिन्हें हाल ही में बैंक के अध्यक्ष के रूप में फिर से चुना गया है।

अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए, उन्होंने कहा कि संविता योजना एक अनोखी पीओसीडी है, जिसके माध्यम से लोगों के डोर स्टेप पर रूटीन हेल्थ-चेक किया जा सकता है। डॉक्टर जो केवल परामर्श करता है, वह पल्स, ईसीजी, ब्लड टेस्ट, सीबीसी आदि जैसे नियमित स्वास्थ्य जांच करने के लिए संविता किट का उपयोग कर सकता है। इसके लिए हमने वेन्जिंस टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड, बैंगलोर के साथ हाथ मिलाया है”, उन्होंने रेखांकित किया।

अंत में, ‘नीरव’ योजना के तहत हम उद्यमियों को अपने शहरों में ‘नीरा’ की फ्रेंचाइजी खोलने के अवसर दे रहे हैं। नीरा नारियल के पेड़ से निकलने वाला तरल है। नीरा का एक गिलास छह गिलास नारियल पानी के बराबर है। इसके लिए बैंक ने एफपीओ मालेनाडु नट और मसाले निर्माता कंपनी (एमएनएस) के साथ करार किया, मस्की ने कहा।

बैंक के अध्यक्ष ने आगे कहा कि व्यवसाय शुरू करने के लिए बैंक चार लाख रुपये तक का ऋण 13.5 प्रतिशत की ब्याज दर से दे रहा है। हमारा उद्देश्य उन लोगों की मदद करना है, जिनका कारोबार कोविड -19 के मद्देनजर बुरी तरह प्रभावित हुआ है। ‘स्टार्ट-अप टू सेल्फ एम्प्लॉयमेंट’ के तहत वह अपना व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। आगे भी हमारा बैंक लोगों के हित में ऐसी योजनाओं का शुभारंभ करेगा, उन्होंने कहा।

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close