ताजा खबरें

तोमर, संघानी, अवस्थी समेत अन्य नेताओं ने महिलाओं को दी बधाई

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर केंद्रीय मंत्रियों से लेकर एनसीयूआई के अध्यक्ष, इफको के एमडी समेत अन्य सहकारी नेताओं ने महिला सहकारी समितियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह समितियां महिलाओं के उत्थान में अहम भूमिका निभा रही है।

इस मौके पर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, इंफाल द्वारा आयोजित क्षेत्रीय कृषि मेले का उद्घाटन किया।

इफको के एमडी डॉ यूएस अवस्थी ने ट्वीट किया, “महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं। वे ताकत और प्रेरणा हैं।विशेष रूप से उन महिलाओं को जो चुपचाप दुनिया के लिए भोजन उगाती हैं। एक बेहतर सोसाइटी बनाने के लिए महिलाओं को सशक्त करें”।

इफको की कांडला इकाई में भी महिला कर्मचारियों के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।

इसके अलावा, इंटरनेशनल सहकारी एलियंस ने इस अवसर पर लिखा, “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2021! महिलाएँ कोविड-19 महामारी में अग्रिम पंक्ति में हैं”।

अपने संदेश में, एनसीयूआई के अध्यक्ष दिलीपभाई संघानी ने कहा, “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं, 8 मार्च महिलाओं की सामाजिक आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों का उत्सव मनाने के साथ-साथ महिलाओं की समानता के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रतिवर्ष मनाया जाता है!”

कृषि सहकारी संस्था नेफेड ने भी अपने मुख्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। “महिलाओं की भूमिका को सराहने के लिए नेफेड मुख्यालय में एक समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें कई महिलाओं ने भाग लिया। नेफेड सभी महिलाओं को उनके योगदान के लिए सलाम करती है।”

महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए, रामपुर जिला सहकारी बैंक ने ऋण योजनाओं में महिलाओं को 0.5 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट देने की घोषणा की है। यह घोषणा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर की गई थी।

भारतीय सहकारी आंदोलन में कई महिलाएं और संगठन हैं जो अपने-अपने तरीकों से महिलाओं को मजबूत बनाने में सक्रिय हैं। उनमें से कुछ जैसे कि ‘सेवा’ की इला भट्ट, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ की नंदिनी आजाद, सुरेखा खोत, आशा स्नेहल, साधना जाधव, आरती बिसारिया, मिराई चटर्जी, अलका श्रीवास्तव, भावना गोदालिया आदि शामिल हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close