अन्य खबरें

कूर्मांचल बैंक ने 22 करोड़ रुपये का कमाया मुनाफा

कूर्मांचल नगर सहकारी बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 में कर भुगतान के बाद 21.70 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया है। बैंक ने नैनीताल के मल्लीताल स्थित होटल पैविलियन में आयोजित अपनी 44वीं वार्षिक आमसभा (एजीएम) में शेयरधारकों के लिए 10 प्रतिशत लाभांश घोषित किया।

वित्त वर्ष के दौरान बैंक का कुल कारोबार बढ़कर 4,592.65 करोड़ रुपये हो गया, जिसमें 2,898.76 करोड़ रुपये की जमा और 1,693.89 करोड़ रुपये के ऋण एवं अग्रिम शामिल हैं। बैंक की शाखाओं की संख्या बढ़कर 51 हो गई, जबकि पूंजी पर्याप्तता अनुपात (सीआरएआर) 18.54 प्रतिशत और नेट एनपीए शून्य रहा।

एजीएम को संबोधित करते हुए बैंक के अध्यक्ष प्रकाश चंद्र चौधरी ने वित्तीय प्रदर्शन और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बैंक ग्राहकों को आधुनिक और बेहतर बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी बताया कि यूपीआई आधारित मोबाइल बैंकिंग सुविधा शुरू करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मंजूरी प्राप्त करने के प्रयास जारी हैं।

बैंक सचिव संजय साह ने वित्त वर्ष 2025-26 का ऑडिटेड बैलेंस शीट और लाभ-हानि खाता प्रस्तुत किया। बैठक में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली शाखाओं और मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।

Tags
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close