अन्य खबरें

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष ने कर्मचारी सहकारी समिति का ऐप किया लॉन्च

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने गुरुवार को विधानसभा परिसर में राजस्थान विधानसभा सचिवालय कर्मचारी बचत एवं साख सहकारी समिति लिमिटेड के मोबाइल ऐप का रिमोट का बटन दबाकर शुभारंभ किया।

इस अवसर पर उन्होंने बताया कि कर्मचारी सहकारी समिति के खातों और वित्तीय रिकॉर्ड को भी डिजिटल कर दिया गया है। उन्होंने इसे पारदर्शी और कुशल कार्यप्रणाली की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने इसी महीने सेवानिवृत्त हो रहे तीन कर्मचारियों को उनकी समर्पित सेवाओं के लिए सम्मानित किया।

देवनानी ने बताया कि उनके विधानसभा अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद से अब तक 55 अधिकारी एवं कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए हैं, जबकि इस अवधि में 125 कर्मचारियों को समय पर पदोन्नति दी गई है।

Tags
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close