अन्य खबरें

सचिव ने की राष्ट्रीय सहकारी प्रशिक्षण ढांचे पर बैठक की अध्यक्षता

सहकारिता मंत्रालय के सचिव डॉ. आशीष भूटानी ने शुक्रवार को असम के गुवाहाटी में राष्ट्रीय सहकारी प्रशिक्षण ढांचे (एनसीटीएफ) पर आयोजित क्षेत्रीय परामर्श बैठक की अध्यक्षता की।

इस बैठक का आयोजन सहकारिता मंत्रालय और त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय (टीएसयू) ने संयुक्त रूप से किया। इसमें सहकारी शिक्षा एवं प्रशिक्षण से जुड़े विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और सहकारी क्षेत्र में क्षमता निर्माण को मजबूत करने के उपायों पर विचार-विमर्श किया।

त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) एस. पी. सिंह सहित विश्वविद्यालय के संकाय सदस्यों ने भी बैठक में भाग लिया।

बैठक में सहकारी शिक्षा के लिए एक एकीकृत और गुणवत्तापूर्ण दृष्टिकोण विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया। चर्चा के दौरान गुणवत्तापूर्ण, परिणामोन्मुखी प्रशिक्षण कार्यक्रमों को बढ़ावा देने और विभिन्न क्षेत्रों की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षण व्यवस्था तैयार करने पर विचार किया गया।

इसके अलावा, संस्थानों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और प्रशिक्षण प्रक्रियाओं में एकरूपता लाने के माध्यम से सहकारी प्रशिक्षण तंत्र को अधिक प्रभावी बनाने के उपायों पर भी चर्चा हुई।

Tags
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close