
कर्नाटक स्थित बीरेश्वर को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी लिमिटेड, एक्जांबा ने अपने सदस्यों के लिए 12 प्रतिशत लाभांश और कर्मचारियों के लिए 10 प्रतिशत बोनस देने की घोषणा की है। संस्था के अध्यक्ष अप्पासाहेब शिवराम जोल्ले ने रविवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी।
सोसायटी वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 4,08,233 सदस्यों के बीच कुल 4.19 करोड़ रुपये लाभांश के रूप में वितरित करेगी। यह लाभांश 34.92 करोड़ रुपये की शेयर पूंजी के आधार पर घोषित किया गया है।
इसके अलावा, वित्त वर्ष 2025-26 के लिए संस्था अपने 1,476 कर्मचारियों के बीच 3.68 करोड़ रुपये बोनस के रूप में वितरित करेगी।
वर्ष 1991 में स्थापित इस बहुराज्यीय सहकारी संस्था की कर्नाटक, महाराष्ट्र और गोवा में 235 शाखाएं हैं। संस्था 4.60 लाख से अधिक सदस्यों को अपनी सेवाएं प्रदान कर रही है।



