अन्य खबरें

एनसीडीसी समर्थित मछली पकड़ने वाले पोत ने समुद्री परीक्षण किया पास

सहकारी मत्स्य क्षेत्र के आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (एनसीडीसी) की सहायता से श्री भीमराव एम. एस. एस. एम. लिमिटेड के लिए तैयार डीप-सी फिशिंग वेसल ने 20 नवंबर 2026 को सफलतापूर्वक समुद्री परीक्षण पूरा कर लिया।

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई) के तहत समर्थित इस पहल का उद्देश्य मछली पकड़ने वाली सहकारी समिति के सदस्यों को आधुनिक गहरे समुद्र में मछली पकड़ने के बुनियादी ढांचे तक पहुंच उपलब्ध कराना है।

इस पोत से मछली पकड़ने की दक्षता बढ़ने, गहरे समुद्र में मत्स्य गतिविधियों के नए अवसर खुलने और सहकारी सदस्यों के लिए आय के बेहतर साधन विकसित होने की उम्मीद है। इसके माध्यम से मछुआरा समुदाय को आधुनिक तकनीकों और टिकाऊ मत्स्य गतिविधियों को अपनाने में भी मदद मिलेगी।

Tags
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close