अन्य खबरें

आईआईटीएफ 2026 में सहकारी संस्थाओं का बोलबाला

भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) 2026 के 45वें संस्करण में भारत मंडपम, नई दिल्ली स्थित ‘सहकार से समृद्धि’ पवेलियन देश के सहकारी आंदोलन की बढ़ती ताकत, उपलब्धियों और विविधता को प्रदर्शित कर रहा है।

सहकारिता मंत्रालय के सहयोग से आयोजित इस पवेलियन में दिखाया जा रहा है कि किस प्रकार सहकारी संस्थाएं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने, नए उद्योगों के विकास, रोजगार सृजन और आजीविका के अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

कई सहकारी संस्थाएं भी इस अंतरराष्ट्रीय मेले का उपयोग अपने उत्पादों और पहलों को प्रदर्शित करने के लिए कर रही हैं। नेफेड ने हॉल एच-4 में अपना अलग पवेलियन लगाया है, जहां उसके विभिन्न उत्पादों के साथ-साथ संबद्ध किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला प्रदर्शित की जा रही है। यहां एक विशेष चाय अनुभव केंद्र भी बनाया गया है।

वहीं, राष्ट्रीय सहकारी ऑर्गेनिक्स लिमिटेड (एनसीओएल) हॉल-6 स्थित एनसीडीसी एरिना में अपनी ‘भारत ऑर्गेनिक्स’ उत्पाद श्रृंखला प्रदर्शित कर रही है। इसके माध्यम से सहकारी मॉडल पर आधारित जैविक खेती और किसानों के सशक्तीकरण को रेखांकित किया जा रहा है।

Tags
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close