अन्य खबरें

783 को-ऑप्स का जेम पोर्टल पर पंजीकरण

सरकारी ई-मार्केटप्लेस (जेम) पोर्टल पर अब तक कुल 783 सहकारी समितियों ने खरीदार के रूप में पंजीकरण कराया है।

इस पहल का उद्देश्य सहकारी समितियों को एक डिजिटल मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे अपनी आवश्यकताओं के अनुसार विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं की खरीद पारदर्शी एवं प्रतिस्पर्धी तरीके से कर सकें।

जेम पोर्टल से जुड़ने से सहकारी संस्थाओं को आपूर्तिकर्ताओं का व्यापक नेटवर्क उपलब्ध हो रहा है। इससे खरीद प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित और किफायती बनने के साथ संस्थाओं की परिचालन क्षमता में भी सुधार आने की उम्मीद है।

यह पहल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘सहकार से समृद्धि’ के विजन के अनुरूप है। इसका उद्देश्य सहकारी संस्थाओं को आधुनिक तकनीक, बेहतर संसाधनों और डिजिटल सुविधाओं से जोड़कर उन्हें अधिक सक्षम, आत्मनिर्भर और पेशेवर संस्थाओं के रूप में विकसित करना है।

Tags
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close