अन्य खबरें

एनसीडीसी ने मत्स्य पालन एफपीओ के लिए कार्यशाला की आयोजित

पश्चिम बंगाल स्टेट फिशरमेन कोऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (बेनफिश) ने राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (एनसीडीसी), कोलकाता क्षेत्रीय कार्यालय के सहयोग से प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत गठित मत्स्य किसान उत्पादक संगठनों (एफएफपीओ) की प्रगति की समीक्षा के लिए एक कार्यशाला आयोजित की।

कार्यशाला में एनसीडीसी के क्षेत्रीय निदेशक नीलांजन सिन्हा और बेनफिश की संयुक्त रजिस्ट्रार ऑफ कोऑपरेटिव सोसाइटीज (आरसीएस) मोनिशा चक्रवर्ती सहित बेनफिश, एनसीडीसी और पश्चिम बंगाल सरकार के अधिकारियों ने भाग लिया।

कार्यशाला के दौरान मत्स्य किसान उत्पादक संगठनों के प्रदर्शन का आकलन, एनसीडीसी और भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा इन संगठनों की संस्थागत क्षमता मजबूत करने पर चर्चा हुई।

एक विशेष सत्र में ऑडिट की कार्यप्रणाली, वैधानिक अनुपालन और वित्तीय जवाबदेही से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इसमें इस बात पर जोर दिया गया कि एफएफपीओ की दीर्घकालिक स्थिरता के लिए पारदर्शी वित्तीय प्रबंधन और प्रभावी प्रशासनिक व्यवस्था बेहद महत्वपूर्ण हैं।

कार्यशाला में बेनफिश के एपीएम स्वपन साहा और संदीप चतुर्वेदी, पश्चिम बंगाल सरकार के ऑडिटर कुंतल चटर्जी तथा एनसीडीसी के सहायक निदेशक मोहम्मद फैसल सहित मत्स्य क्षेत्र से जुड़े अन्य अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया।

Tags
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close