
अमूल ने हाई-प्रोटीन क्यूब्स नाम से नया स्नैक लॉन्च किया है। 38 ग्राम के एक पैक में 25 ग्राम प्रोटीन और 150 कैलोरी मिलती हैं। इसकी कीमत 80 रुपये रखी गई है। ग्राहक इसे अमूल शॉप ऐप और वेबसाइट के माध्यम से खरीद सकते हैं।
कंपनी के अनुसार, इस उत्पाद में 65 प्रतिशत प्रोटीन है। इसे पांच अलग-अलग पैक वाले बॉक्स में पेश किया गया है और प्रत्येक पैक के साथ सीजनिंग का एक सैशे भी दिया गया है।
कुरकुरे टेक्सचर वाले इन क्यूब्स को सीधे स्नैक के रूप में खाया जा सकता है। इसके अलावा, इन्हें ग्रेवी, सूप और भेल में मिलाकर भी इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे व्यंजनों का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ उनकी प्रोटीन मात्रा भी बढ़ाई जा सकती है।



