
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने सहकारिता क्षेत्र के वरिष्ठ नेता और बिस्कोमान के पूर्व अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह पर एक बार फिर भरोसा जताते हुए उन्हें बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है।
भारतीय सहकारिता से बातचीत में सुनील कुमार सिंह ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने मुझ पर दोबारा विश्वास जताया है, इसके लिए मैं आभारी हूं।
बिहार के सहकारिता क्षेत्र में सुनील कुमार सिंह एक प्रमुख चेहरा हैं। सिंह आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के करीबी हैं।



