अन्य खबरें

पुणे पीपुल्स को-ऑपरेटिव बैंक ने जीते तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार

पुणे पीपुल्स को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए लखनऊ में आयोजित भारत कोऑपरेटिव बैंकिंग समिट में तीन प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम किए हैं।

बैंक को ‘बेस्ट मल्टीस्टेट अर्बन कोऑपरेटिव बैंक’, ‘बेस्ट डिजिटल बैंक ऑफ द ईयर’ तथा ‘बेस्ट मोबाइल बैंकिंग इनिशिएटिव’ पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

ये पुरस्कार बैंक के अध्यक्ष श्रीधर गायकवाड़, उपाध्यक्ष बिपिनकुमार शाह, बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के अध्यक्ष एडवोकेट सुभाष मोहिते, मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डॉ. संजय घोडके तथा अन्य निदेशकों ने प्राप्त किए।

यूपीआई, आईएमपीएस, मोबाइल बैंकिंग, रुपे कार्ड, क्यूआर भुगतान तथा उन्नत क्लाउड-आधारित सुरक्षा प्रणालियों जैसी आधुनिक सेवाओं के माध्यम से पुणे पीपुल्स को-ऑपरेटिव बैंक तकनीक-संचालित सहकारी बैंकिंग संस्थान के रूप में अपनी पहचान लगातार मजबूत कर रहा है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close