अन्य खबरें

इफको प्रतिनिधिमंडल ने सीएम योगी से की नैनो उर्वरकों पर चर्चा

भारतीय किसान उर्वरक सहकारी लिमिटेड (इफको) के एक प्रतिनिधिमंडल ने 6 जून को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में वैकल्पिक एवं स्मार्ट उर्वरकों की भूमिका, राज्य में उर्वरकों की उपलब्धता तथा वितरण व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की।

प्रतिनिधिमंडल में इफको के उपाध्यक्ष बलवीर सिंह, विपणन निदेशक डॉ. योगेंद्र कुमार तथा राज्य विपणन प्रबंधक यतेंद्र तेवतिया शामिल थे। बैठक के दौरान नैनो उर्वरकों और अन्य नवाचार आधारित कृषि आदानों के महत्व तथा उनकी आवश्यकता पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे नैनो उर्वरकों के फील्ड ट्रायल की प्रगति एवं उनके प्रभाव के बारे में जानकारी ली।

बैठक में जैव उर्वरकों (बायो-फर्टिलाइजर्स) और बायो-डीकंपोजर जैसे स्मार्ट उर्वरकों पर भी चर्चा हुई। इस दौरान टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देने, मृदा स्वास्थ्य में सुधार तथा आधुनिक कृषि तकनीकों के माध्यम से उत्पादकता बढ़ाने पर जोर दिया गया।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close