अन्य खबरें

डॉ. वेंकटेश एम.वी. कर्नाटक के सहकारिता आयुक्त एवं रजिस्ट्रार नियुक्त

कर्नाटक सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ. एम.वी. वेंकटेश को तत्काल प्रभाव से सहकारिता समितियों का निबंधक, बेंगलुरु नियुक्त किया है। इस संबंध में राज्य सरकार ने आदेश जारी किया है।

वर्ष 2009 बैच के कर्नाटक कैडर के आईएएस अधिकारी डॉ. वेंकटेश प्रशासनिक सेवा में अपने व्यापक अनुभव और प्रभावी कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं।

नियुक्ति से पूर्व वे योजना, कार्यक्रम अनुश्रवण एवं सांख्यिकी विभाग में सरकार के सचिव के रूप में कार्यरत थे।

19 फरवरी 1977 को जन्मे डॉ. वेंकटेश का शैक्षणिक पृष्ठभूमि भी उल्लेखनीय रही है। उन्होंने बेंगलुरु विश्वविद्यालय से एमबीबीएस तथा राजीव गांधी स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (आरजीयूएचएस) से संबद्ध बेंगलुरु मेडिकल कॉलेज से एमडी की उपाधि प्राप्त की है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close