अन्य खबरें

शाह ने जामनगर डीसीसीबी के ‘सहकार भवन’ का किया उद्घाटन

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुजरात के जामनगर जिला सहकारी बैंक के नए मुख्यालय ‘सहकार भवन’ का वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण किया।

करीब 25 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह अत्याधुनिक भवन जामनगर और देवभूमि द्वारका जिलों में आधुनिक, पारदर्शी और किसान-केंद्रित बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बनाया गया है, जिससे सहकारी बैंकिंग व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।

अमित शाह ने कहा कि बैंक का नया मुख्यालय भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) और राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के मानकों के अनुरूप बनाया गया है। इसमें प्रशिक्षण केंद्र, किसान छात्रावास, सम्मेलन कक्ष, लॉकर सुविधा तथा 200 किलोवाट क्षमता का सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया गया है, जिससे यह पर्यावरण-अनुकूल और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप संस्थान बन गया है।

उन्होंने बताया कि 1969 में मात्र 2.5 लाख रुपये की पूंजी से स्थापित इस बैंक का आज कुल कारोबार 2,150 करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। बैंक में लगभग 1,350 करोड़ रुपये की जमा राशि, 780 करोड़ रुपये का ऋण वितरण, 24 करोड़ रुपये का वार्षिक लाभ तथा सकल एनपीए (गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां) शून्य है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close