अन्य खबरें

इफको ने योगेन्द्र कुमार का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ाया

इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइज़र कोऑपरेटिव लिमिटेड (इफको) के निदेशक मंडल ने सोमवार को नई दिल्ली में आयोजित अपनी बैठक में मार्केटिंग डायरेक्टर योगेन्द्र कुमार के कार्यकाल को एक वर्ष के लिए बढ़ाने को मंजूरी दे दी।

यह निर्णय इफको के अध्यक्ष दिलीप संघानी के मार्गदर्शन में आयोजित बोर्ड बैठक में लिया गया।

इफको के अनुसार, कार्यकाल विस्तार से विपणन रणनीतियों और देशभर के किसानों के हित में संचालित विभिन्न कार्यक्रमों में निरंतरता बनी रहेगी।

साथ ही, संस्था की विपणन गतिविधियों को और मजबूती मिलेगी तथा किसानों तक उसकी पहुंच को और प्रभावी बनाया जा सकेगा।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close