अन्य खबरें

आंध्र प्रदेश में एनसीसीएफ खोलेगा 1,000 ‘मी मार्ट’

सहकारी उपभोक्ता खुदरा नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ (एनसीसीएफ) ने सोमवार को आंध्र प्रदेश नागरिक आपूर्ति विभाग के साथ राज्यभर में 1,000 ‘मी मार्ट’ स्थापित करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।

नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में इस समझौते पर आंध्र प्रदेश के नागरिक आपूर्ति आयुक्त के. कन्नाबाबू (आईएएस) और एनसीसीएफ की प्रबंध निदेशक एनीस जोसेफ ने हस्ताक्षर किए।

समझौते के तहत पहले चरण में पलनाडु, गुंटूर, एनटीआर और कृष्णा जिलों में इस योजना को लागू किया जाएगा। इन जिलों में संचालित उचित मूल्य की दुकानों को चरणबद्ध तरीके से ‘मी मार्ट’ में परिवर्तित किया जाएगा।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close