अन्य खबरें

विशाल ने सीएम से की भेंट, सहकारिता से जुड़े अहम विषयों पर चर्चा

बिस्कोमान और एनसीसीएफ के अध्यक्ष विशाल सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार भेंट कर सहकारिता क्षेत्र और बिस्कोमान के कार्यों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक के दौरान विशाल सिंह ने राज्य में सहकारिता आंदोलन को और अधिक सशक्त बनाने तथा किसानों एवं सहकारी संस्थाओं के हित में बिस्कोमान की भूमिका को मजबूत करने संबंधी विभिन्न प्रस्ताव मुख्यमंत्री के समक्ष रखे। उन्होंने सहकारी क्षेत्र के विकास और संस्थागत मजबूती के लिए आवश्यक कदमों पर भी चर्चा की।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग के सचिव एवं वरिष्ठ अधिकारियों को 1 अगस्त, 2026 को विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से सभी प्रस्तावों की गहन समीक्षा कर समयबद्ध एवं सकारात्मक निर्णय सुनिश्चित करने को कहा।

बैठक में बिहार राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष रमेश चंद चौबे, बिहार कोऑपरेटिव फेडरेशन के अध्यक्ष विनय शाही तथा वैशाली जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष सुधीर रंजन प्रसाद भी उपस्थित रहे।

Tags
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close