अन्य खबरें

महिला किसानों को मिलेगा 10,000 रुपये का डीबीटी बोनस, एनसीसीएफ का ऐलान

महिलाओं के अंतरराष्ट्रीय किसान वर्ष 2026 के अवसर पर नेशनल कोऑपरेटिव कंज्यूमर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एनसीसीएफ) ने महिला किसानों के लिए बड़ी घोषणा की है। फेडरेशन ने आत्मनिर्भर दलहन मिशन के तहत पात्र महिला किसानों को 10,000 रुपये का प्रत्यक्ष लाभ अंतरण बोनस देने का ऐलान किया है।

एनसीसीएफ ने सोशल मीडिया पर जारी जानकारी में कहा कि यह पहल दलहन खरीद में महिला किसानों के महत्वपूर्ण योगदान को सम्मान देने और महिला-नेतृत्व वाले कृषि विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक ठोस कदम है।

एनसीसीएफ के अनुसार, इस प्रोत्साहन राशि का उद्देश्य दलहन उत्पादन और खरीद में महिला किसानों की भागीदारी बढ़ाना तथा आत्मनिर्भर दलहन मिशन के उद्देश्यों को मजबूती प्रदान करना है।

इससे महिला किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने के प्रयासों को भी बल मिलेगा।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close