अन्य खबरें

संघानी ने जॉर्डन में जिफको बोर्ड की बैठक में लिया भाग

इफको के अध्यक्ष दिलीप संघानी ने जॉर्डन में आयोजित जॉर्डन इंडिया फर्टिलाइजर कंपनी (जिफको) के निदेशक मंडल की बैठक में भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता जिफको के चेयरमैन डॉ. मोहम्मद के. थनेबात ने की।

बैठक के दौरान निदेशक मंडल ने जिफको के मौजूदा परिचालन की समीक्षा की और उर्वरकों तथा कच्चे माल की विश्वसनीय आपूर्ति सुनिश्चित करने में संयुक्त उद्यम की भूमिका को और मजबूत बनाने के उपायों पर विचार-विमर्श किया।

इसके अलावा, कृषि क्षेत्र की बदलती आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए उत्पादन क्षमता बढ़ाने, परिचालन दक्षता में सुधार और सतत विकास से जुड़े विभिन्न अवसरों पर भी चर्चा की गई।

इफको और जॉर्डन के साझेदारों के बीच स्थापित संयुक्त उद्यम जिफको भारत के लिए फॉस्फेटिक उर्वरकों के कच्चे माल की आपूर्ति सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close