अन्य खबरें

सचिव ने सहकार टैक्सी पहल की प्रगति की समीक्षा की

केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय के सचिव डॉ. आशीष भूटानी ने सोमवार को एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर सहकार टैक्सी कोऑपरेटिव लिमिटेड (सहकार टैक्सी) की प्रगति की समीक्षा की।

अटल अक्षय ऊर्जा भवन, नई दिल्ली में आयोजित बैठक में सहकार टैक्सी के परिचालन ढांचे को और सुदृढ़ बनाने, कार्यान्वयन प्रक्रिया में तेजी लाने तथा देशभर के सहकारी सदस्यों की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

समीक्षा बैठक में मंत्रालय के “सहकार से समृद्धि” के विजन को सहकारी-आधारित मोबिलिटी समाधानों के माध्यम से आगे बढ़ाने तथा परियोजना के समयबद्ध क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।

बैठक में संयुक्त सचिव रमन कुमार, निदेशक विनय शील गौतम, संबंधित संगठनों के प्रतिनिधि तथा सहकारिता मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close