अन्य खबरें

रायगढ़ सहकारी बैंक ने मुंबई में खोली नई शाखा

महाराष्ट्र स्थित रायगढ़ सहकारी बैंक ने मुंबई के दहिसर (पूर्व) स्थित पर्वत नगर की शिव पर्वत सोसायटी में अपनी नई शाखा का उद्घाटन किया। नई शाखा के शुभारंभ के साथ बैंक ने मुंबई के उपनगरीय क्षेत्रों में अपने विस्तार को और मजबूती दी है।

शाखा का उद्घाटन महाराष्ट्र के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री एवं मुंबई उपनगर के पालकमंत्री आशीष शेलार ने किया।

इस अवसर पर कृष्ण गिरी महाराज, महाराष्ट्र हाउसिंग सेल्फ-रीडेवलपमेंट अथॉरिटी के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ सहकार नेता प्रवीण दरेकर, विधायक संजय उपाध्याय, नगरसेवक शिवा शेट्टी, मंगेश पंगारे सहित बैंक के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

बैंक अधिकारियों के अनुसार, नई शाखा के माध्यम से दहिसर एवं आसपास के नागरिकों को आधुनिक और ग्राहक-अनुकूल बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close