अन्य खबरें

गुजकोमासोल ने भेजी दुबई के लिए केसर आम की पहली खेप

गुजरात राज्य सहकारी विपणन संघ लिमिटेड (गुजकोमासोल) के अध्यक्ष दिलीप संघाणी ने “गुजको-बुकाली मैंगो फेस्टिवल” पहल के तहत गुजरात के प्रसिद्ध केसर आम की पहली खेप दुबई के लिए रवाना किया। इस पहल का उद्देश्य किसानों को वैश्विक बाजारों से जोड़ना और उनके कृषि उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाना है।

दिलीप संघाणी ने कहा कि केसर आम गुजरात की विशिष्ट पहचान है और यह पहल किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य दिलाने में सहायक होगी। उन्होंने कहा कि इससे गुजरात के कृषि उत्पादों को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिलेगी तथा निर्यात के नए अवसर भी विकसित होंगे।

यह निर्यात अभियान स्थानीय किसानों के लिए विदेशी बाजारों में संभावनाएं बढ़ाने और कृषि व्यापार संबंधों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

खेप रवाना करने के अवसर पर तंजानिया के कृषि व्यवसाय प्रतिनिधि, ईटीजी समूह से जुड़े अधिकारी तथा गुजकोमासोल के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close