अन्य खबरें

तुलजाभवानी को-ऑपरेटिव ने पूरे किए 20 वर्ष

महाराष्ट्र स्थित तुलजाभवानी अर्बन को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी ने अपनी 20 वर्षों की सफल यात्रा का भव्य उत्सव ‘स्नेहजागर 2026’ के रूप में 3 मई को फर्न होटल में मनाया।

सोसायटी ने वर्षों के दौरान एक मजबूत वित्तीय संस्था के रूप में अपनी पहचान बनाई है। वित्त वर्ष 2025-26 में संस्था की जमा राशि लगभग 790 करोड़ रुपये, ऋण वितरण 525 करोड़ रुपये तथा कुल व्यवसाय करीब 1,200 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। संस्था ने लगभग 16 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ भी दर्ज किया है।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य कार्यकारी अधिकारी शाहाजी शेजुल के संबोधन से हुई, जिसमें उन्होंने संस्था की विकास यात्रा, चुनौतियों और कर्मचारियों के योगदान पर प्रकाश डाला।

आध्यात्मिक गुरु श्यामसुंदर सोननेर महाराज ने प्रेरणादायक विचार व्यक्त किए, जबकि कवि आत्माराम कुठे ने काव्य प्रस्तुति से कार्यक्रम को जीवंत बनाया।

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली शाखाओं और कर्मचारियों का सम्मान रहा, जिससे कर्मचारियों को बेहतर कार्य के लिए प्रोत्साहन मिला।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close