अन्य खबरें

मिजोरम में 142 एमपैक्स समितियों का गठन

मिजोरम में वर्ष 2025-26 में मल्टीपर्पज़ प्राइमरी एग्रीकल्चरल क्रेडिट सोसाइटीज़ (एमपैक्स) के गठन में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए निर्धारित लक्ष्य को पार कर लिया गया है।

राज्य ने तय 119 समितियों के मुकाबले 142 एमपैक्स का गठन कर सहकारी क्षेत्र को नई मजबूती दी है। यह उपलब्धि जमीनी स्तर पर सहकारिता को सशक्त बनाने और ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय एवं व्यावसायिक सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में आइजोल स्थित नाबार्ड कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

Tags
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close