अन्य खबरें

जालोर नागरिक सहकारी बैंक का कारोबार 3 वर्षों में दोगुना

राजस्थान स्थित जालोर नागरिक सहकारी बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 918.74 करोड़ रुपये से अधिक का कुल कारोबार दर्ज किया, जो सालाना आधार पर 22.06% की मजबूत वृद्धि को दर्शाता है।

पिछले तीन वर्षों से बैंक लगातार 20% से अधिक की वृद्धि दर्ज कर रहा है, जिसके चलते महज 3.5 वर्षों में बैंक का कारोबार दोगुना हो गया है।

समावेशी ऋण वितरण के क्षेत्र में भी बैंक अग्रणी है, जहां 57% ऋण 25 लाख रुपये या उससे कम के हैं, जबकि प्राथमिकता क्षेत्र को दिया गया ऋण 87% से अधिक है।

वर्तमान में बैंक पश्चिमी राजस्थान के पांच जिलों में 20 शाखाओं के नेटवर्क के माध्यम से अपनी सेवाएं प्रदान कर रहा है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close