ताजा खबरेंविशेष

सागरिका के उत्पादन के लिए इफको ने झारखंड में रखी आधारशिला

जैविक उत्पाद-सागरिका के उत्पादन के लिए देश की सबसे बड़े उर्वरक सहकारी संस्था इफको ने देवघर जिले को चुना है और इसकी शुरुआत इलाके के एमपी द्वारा इसकी आधारशिला रख कर हुई। जानकारों का मानना है कि इससे झारखंड के देवघर जिले में वर्तमान में चल रहे विकासात्मक प्रयासों को गति मिलेगीi।

गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने मंगलवार को देवघर में स्थित जसीडीह औद्योगिक क्षेत्र में “इफको उत्पाद सागरिका प्रोडक्शन यूनिट” की आधारशिला रखी। इफको के एमडी डॉ यू एस अवस्थी भी इस अवसर पर उपस्थित थे। इसके अलावा, देवघर विधायक  नारायण दास, इफको मार्केटिंग हेड योगेंद्र कुमार और स्थानीय डीएम और क्षेत्र के कई अन्य महत्वपूर्ण व्यक्ति उद्घाटन के दौरान मौजूद थे।

इफको के एक अधिकारी ने कहा कि, जैविक खाद को प्रोत्साहित करने की दिशा में इफको की यह एक और पहल है। हालांकि, हम उच्च गुणवत्ता वाले रासायनिक उर्वरकों के उत्पादन के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जाने जाते हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान का आदर करते हुए इफको जैविक उत्पादों पर भी जोर दे रही है।

इफको ने कई राज्यो में किसानों को जैविक खाद का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करने में अपनी कवायद शुरू की है। संस्था के मार्किटिंग हेड योगेंद्र कुमार सभी बैठकों में किसानों को जैविक उत्पाद के लाभों के बारे में जानकारी देते हैं। अपनी बोलने की क्षमता के कारण कुमार को जैविक उत्पादों का स्टार प्रचारक माना जाता है।

“सागरिका” लाल और भूरे रंग के समुद्री शैवाल से प्राप्त एक जैविक जैव-उत्तेजक है, जो फसल उत्पादकता को बढ़ाता है। यह तरल और दानेदार दोनों प्रकारों में उपलब्ध है। इन उत्पादों के संदर्भ में किसानों की शुरुआती प्रतिक्रिया बहुत सकारात्मक और उत्साहजनक है।

कहा जाता है कि सागरिका उत्पाद मिट्टी के लिए बहुत उपयोगी है और मिट्टी की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए बेहतर है।

सोशल मीडिया के माध्यम से इस खबर को साझा करते हुए, इफको एमडी ने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा, ”आज  गोड्डा , झारखंड , सांसद  निशिकांत दुबे ने देवघर में इफको # सागरिका प्रोडक्ट प्लांट की आधारशिला रखी ।  योगेंद्र , विपणन निदेशक, इफको भी मौजूद थे। पेड़ लगाने के साथ यह शुभ काम आरंभ हुआ।  सागरिका इफको के सर्वश्रेष्ठ उत्पादों में से एक है, ”उन्होंने आगे लिखा।

एमडी अवस्थी के साथ सांसद निशिकांत दुबे ने भी इस अवसर पर वृक्षारोपण किया। आधारशिला समारोह से पहले, इफको के अधिकारियों ने देवघर में बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर में प्रार्थना की। मंदिर के निकास द्वार पर इफको द्वारा एक चांदी का दरवाजा लगाया गया है।

इफको के एमडी और सांसद निशिकांत दुबे भी चांदी के दरवाजे की स्थापना के दौरान उपस्थित थे। यह दरवाजा इफको द्वारा दान किया गया है और इसे बनाने में 35 किलो चांदी और 250 किलो पीतल का उपयोग हुआ है।

इसके अलावा, सांसद ने 200 से अधिक किसानों की उपस्थिति में गोड्डा में इफको ई-बाजार का उद्घाटन भी किया।

इफको बाजार के माध्यम से किसानों को खाद, बीज, कृषि रसायन, कीटनाशक, कृषि उपकरण आदि मुहैया कराया जाता है। इफको बाजार उत्पादों के साथ-साथ कई सेवाएँ जैसे हेल्थ चेक-अप, माइक्रो बैंकिंग, सौर एलईडी लाइट आदि भी प्रदान करता है।

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close