
आंध्र प्रदेश सरकार ने प्राथमिक कृषि सहकारी ऋण समितियों (पैक्स) के चुनाव कराने की तैयारी तेज कर दी है।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, राज्य के सहकारिता विभाग ने जिला अधिकारियों को प्रत्येक सहकारी समिति की अलग-अलग मतदाता सूची तैयार करने, मतदान केंद्रों की पहचान करने और एक ही चरण में चुनाव कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए हैं।
सरकार ने स्पष्ट किया है कि चुनावी तैयारियों में किसी भी तरह की देरी या लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा।



