
राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (एनसीडीसी) के प्रबंध निदेशक एवं भारत सरकार के अतिरिक्त सचिव पंकज कुमार बंसल, आईएएस ने चेन्नई का दौरा कर डेयरी, मत्स्य पालन तथा पशुपालन क्षेत्रों में सहकारिता के माध्यम से विकास की प्रगति की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की।
बैठक के दौरान बंसल ने सुझाव दिया कि सहकारी समितियों के सभी सदस्यों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) योजना के दायरे में लाया जाए, ताकि ग्रामीण आबादी तक इस योजना का लाभ पहुंचाया जा सके।
बैठक में टैफकोफेड और आविन के कामकाज तथा भविष्य की कार्ययोजना पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा, प्राथमिक मत्स्य सहकारी समितियों (पीएफसीएस) और पशुपालन सहकारी समितियों को मजबूत बनाने के उपायों पर विचार-विमर्श किया गया।
बंसल ने तमिलनाडु में एनसीडीसी के चेन्नई क्षेत्रीय निदेशालय के प्रदर्शन और विभिन्न गतिविधियों की भी समीक्षा की।



