अन्य खबरें

1,200 से अधिक सहकारी बैंक I4सी से जुड़े

सहकारी बैंकिंग क्षेत्र में साइबर सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 1,200 से अधिक सहकारी बैंकों को भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4सी) से जोड़ा गया है।

केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय ने हाल ही में सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से यह जानकारी साझा की। मंत्रालय के अनुसार, इस पहल से साइबर धोखाधड़ी की रोकथाम और डिजिटल बैंकिंग से जुड़े साइबर खतरों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने में मदद मिलेगी।

मंत्रालय ने इसे सुरक्षित बैंकिंग और डिजिटल सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि वह सहकारी बैंकिंग व्यवस्था को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

डिजिटल बैंकिंग का दायरा सहकारी क्षेत्र में लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में बड़ी संख्या में सहकारी बैंकों का I4C प्लेटफॉर्म से जुड़ना डिजिटल लेनदेन की सुरक्षा मजबूत करने और साइबर अपराधों से निपटने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Tags
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close