
लखनऊ में आयोजित एक मीडिया कार्यशाला में उत्तर प्रदेश की उर्वरक आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत बनाने और खेती में उर्वरकों के संतुलित उपयोग को बढ़ावा देने में कृभको की भूमिका पर चर्चा हुई।
इस कार्यशाला का आयोजन फिजीहा और ग्रेमैटर्स कम्युनिकेशंस ने कृभको के सहयोग से किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृभको, उत्तर प्रदेश के राज्य विपणन प्रबंधक ऋषिपाल सिंह राठौर ने बताया कि सहकारी संस्था राज्य में हर साल 10 से 12 लाख मीट्रिक टन यूरिया और लगभग 3 लाख मीट्रिक टन डीएपी की आपूर्ति करती है।
उन्होंने किसानों को उर्वरकों के जिम्मेदाराना उपयोग के प्रति जागरूक और प्रशिक्षित करने के लिए कृभको की ओर से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने टिकाऊ कृषि के लिए फसलों में पोषक तत्वों के संतुलित उपयोग के महत्व पर भी जोर दिया।
इस अवसर पर प्रो. मनीष वर्मा और ग्रेमैटर्स कम्युनिकेशंस के निदेशक एवं फिजीहा के अध्यक्ष डॉ. नवनीत आनंद ने भी अपने विचार रखे।



