
उत्तर प्रदेश के सहकारिता मंत्री जे.पी.एस. राठौर ने लखनऊ में आयोजित वर्चुअल बैठक में ‘भारत टैक्सी’ और ‘मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना’ के शुभारंभ की तैयारियों की समीक्षा की।
बैठक में सहकारिता विभाग के प्रमुख सचिव अजय कुमार शुक्ला, सहकारिता रजिस्ट्रार कुमार प्रशांत, विशेष सचिव अनिल कुमार, अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक (बैंकिंग) अनिल सिंह तथा पीसीएफ के प्रबंध निदेशक चंद्रभूषण त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी शामिल हुए।
इसके अलावा, जिला सहकारी बैंकों के अध्यक्ष, उप निबंधक, सहायक निबंधक, विभागीय अधिकारी और अन्य सहकारिता प्रतिनिधियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में भाग लिया।



