
देशभर में 55,514 प्राथमिक कृषि ऋण समितियां (पैक्स) अब कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के रूप में ग्रामीण समुदायों को 300 से अधिक डिजिटल सेवाएं उपलब्ध करा रही हैं। सहकारिता मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से यह जानकारी दी।
पैक्स के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं में बैंकिंग, बीमा, आधार से जुड़ी सेवाएं, स्वास्थ्य सेवाएं, पैन संबंधी सुविधाएं और टिकट बुकिंग सहित कई अन्य सेवाएं शामिल हैं।
इस पहल का उद्देश्य गांवों में लोगों तक आवश्यक डिजिटल सेवाएं पहुंचाना और पैक्स की भूमिका को जमीनी स्तर पर सेवा प्रदान करने वाले केंद्रों के रूप में मजबूत करना है।



