अन्य खबरें

बिहार के सहकारिता अधिकारियों की प्रशिक्षण नीति पर चर्चा

बिहार सहकारिता विभाग ने सहकारिता प्रशिक्षण केंद्र, पूसा में बिहार सहकारिता प्रशासन एवं अंकेक्षण सेवा के अधिकारियों की प्रशिक्षण नीति को लेकर बैठक आयोजित की।

बैठक की अध्यक्षता सहकारिता विभाग के अपर सचिव ने की। इस दौरान प्रस्तावित प्रशिक्षण नीति पर विस्तार से चर्चा की गई तथा सहकारिता एवं अंकेक्षण शाखाओं में कार्यरत अधिकारियों की पेशेवर क्षमताओं को मजबूत करने के उपायों पर विचार-विमर्श हुआ।

बैठक में अधिकारियों के प्रशिक्षण को अधिक प्रभावी बनाने और उन्हें सहकारिता क्षेत्र से जुड़े प्रशासनिक कार्यों तथा कार्यक्रमों के बेहतर क्रियान्वयन के लिए आवश्यक ज्ञान एवं कौशल से लैस करने पर जोर दिया गया।

Tags
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close