अन्य खबरें

पश्चिम बंगाल: एनसीईएल ने बेनफेड के साथ किया एमओयू

राष्ट्रीय सहकारी निर्यात लिमिटेड (एनसीईएल) और पश्चिम बंगाल राज्य सहकारी विपणन महासंघ लिमिटेड (बेनफेड) ने सहकारी क्षेत्र से निर्यात को बढ़ावा देने तथा पश्चिम बंगाल की सहकारी संस्थाओं की निर्यात क्षमता को सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

समझौते पर नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एनसीईएल के प्रबंध निदेशक अनुपम कौशिक और बेनफेड के प्रबंध निदेशक राजेश पांडे, आईएएस ने हस्ताक्षर किए।

इस साझेदारी का उद्देश्य सहकारी उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक बेहतर पहुंच उपलब्ध कराना, निर्यात-उन्मुख क्षमताओं का विकास करना तथा राज्य में मूल्य श्रृंखला (वैल्यू चेन) को मजबूत बनाना है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close