अन्य खबरें

मध्य प्रदेश में बनेंगी महिला संचालित सहकारी समितियां: सारंग

मध्य प्रदेश के सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने घोषणा की है कि अगले महीने से प्रदेशभर में बड़े पैमाने पर महिला संचालित सहकारी समितियों का गठन शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य महिलाओं की आर्थिक भागीदारी बढ़ाना तथा सहकारिता को आत्मनिर्भरता, रोजगार सृजन और समावेशी विकास का मजबूत माध्यम बनाना है।

एपेक्स बैंक में आयोजित सहकारी सप्ताह समारोह को संबोधित करते हुए सारंग ने कहा कि महिलाओं के नेतृत्व में बनने वाली सहकारी समितियां प्रदेश के सहकारी आंदोलन को नई दिशा देंगी और महिला सशक्तिकरण को भी गति मिलेगी।

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सहकारी क्षेत्र में डिजिटल परिवर्तन की दिशा में लगातार अग्रणी भूमिका निभा रहा है। सहकारी संस्थाओं के ऑनलाइन ऑडिट और ऑनलाइन किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) जारी करने की पहल के बाद अब प्रदेश बीज उत्पादन के क्षेत्र में भी राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

Tags
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close