अन्य खबरें

हारको बैंक ने एआई व डिजिटल प्रौद्योगिकी पर कार्यशाला आयोजित की

हरियाणा राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (हारको बैंक) ने एआई विषय पर एक वर्चुअल कार्यशाला का आयोजन किया।

कार्यशाला में जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों (डीसीसीबी) तथा प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों (पैक्स) के अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान प्रतिभागियों को डिजिटल भुगतान, मोबाइल बैंकिंग तथा आधुनिक बैंकिंग सेवाओं में एआई की बढ़ती भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सहकारी संस्थाओं की डिजिटल क्षमताओं को सशक्त बनाना, सुरक्षित डिजिटल भुगतान प्रणालियों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना तथा ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राहकों के लिए बैंकिंग सेवाओं की पहुंच और गुणवत्ता में सुधार करना था।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close