अन्य खबरें

लोकसभा चुनाव: संघानी ने मंडाविया और रूपाला का बढ़ाया उत्साह

भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ (एनसीयूआई) के अध्यक्ष दिलीप संघानी गुजरात के पोरबंदर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार मनसुख मंडाविया समेत अन्य उम्मीदवारों को सक्रिय रूप से समर्थन दे रहे हैं।

संघानी अपने बचपन के दोस्त और राजकोट से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी परषोत्तम रूपाला के पक्ष में भी चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

मंडाविया दो बार के राज्यसभा सदस्य रहे और पहली बार आम चुनाव लड़ रहे हैं। गुजरात में विधायक भी रह चुके हैं। वहीं भाजपा ने केन्द्रीय पशुपालन मंत्री परसोत्तम रूपाला को अपना उम्मीदवार बनाया है, जिनका गृह जिला अमरेली है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close