अन्य खबरें

लोनारे और ठाकुर ने की वर्मा से मुलाकात

फिशकोफेड के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश लोनारे और प्रबंध निदेशक बीके मिश्र ने केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री बी एल वर्मा से उनके दिल्ली स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर अन्य मत्स्य सहकारी समितियों के कई अन्य प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। नेफेड के सरकारी नॉमिनी अशोक ठाकुर भी प्रतिनिधिमंडल में मौजूद थे।

बैठक के तुरंत बाद, वर्मा ने सोशल मीडिया के माध्यम से खबर साझा की। उन्होंने लिखा, “नेफेड के सरकारी नॉमिनी और भाजपा के श्री अशोक ठाकुर और सहकार भारती मछलीमार सहकारी समिति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रमुख श्री प्रकाश लोनारे ने मेरे आवास पर मुझसे मुलाकात की। हमने सहकारिता के क्षेत्र में वर्तमान विकास के बारे में सार्थक चर्चा की।”

लोनारे और ठाकुर दोनों का भाजपा से राजनीतिक ताल्लुक है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close