अन्य खबरें

यूपी स्टेट को-ऑप बैंक ने अपने कर्मचारियों को दी प्रोत्साहन राशि

कोरोना संक्रमण से कर्मचारियों को बचाने के लिए, उत्तर प्रदेश राज्य सहकारी बैंक ने अपने सभी कर्मचारियों को फेस शील्ड मास्क वितरित किए हैं।

“भारतीयसहकारिता” के साथ समाचार साझा करते हुए, बैंक के प्रबंध निदेशक भूपेंद्र विश्नोई ने कहा, “कर्मचारी की सुरक्षा हमारे लिए सबसे पहले है क्योंकि वे लोगों से सीधे संपर्क साधने में शामिल रहते हैं। 1500 से अधिक फेस शील्ड मास्क कर्मचारियों और कई पुलिस कर्मियों के बीच वितरित किए गए हैं।”

इसके अलावा, बैंक ने सभी कर्मचारियों को उनके परिवार के सदस्यों के लिए मास्क, सैनिटाइज़र और अन्य सुरक्षात्मक गियर खरीदने के लिए 1,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि भी दी है। बैंक ग्राहकों से बैंक की शाखाओं में आने के दौरान सामाजिक दूरी बनाए रखने का भी आग्रह कर रहे है।

इससे पहले, यूपीएससीबी ने अपने परिसर में एक सैनिटाइजेशन टनल का स्थापना की थी।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close