अन्य खबरें

गढ़वाल मंडल के छह डीसीसीबी के अध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा

उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में छह जिला सहकारी बैंकों के अध्यक्ष पद पर भाजपा उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

निर्विरोध निर्वाचित अध्यक्षों में चमोली जिला सहकारी बैंक से गजेंद्र सिंह रावत, टिहरी जिला सहकारी बैंक से सुभाष चंद्र रमोला, देहरादून जिला सहकारी बैंक से मंजीत रावत, पौड़ी जिला सहकारी बैंक से पंकज रावत, उत्तरकाशी जिला सहकारी बैंक से शारदा राणा और हरिद्वार जिला सहकारी बैंक से बिजेंद्र चौधरी शामिल हैं।

उत्तराखंड भाजपा ने सभी नवनिर्वाचित अध्यक्षों को बधाई देते हुए उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

छह जिला सहकारी बैंकों में अध्यक्षों का निर्विरोध निर्वाचन राज्य के सहकारिता क्षेत्र में भाजपा के प्रभाव को मजबूत करने वाला घटनाक्रम माना जा रहा है। जिला सहकारी बैंक ग्रामीण अर्थव्यवस्था और कृषि वित्त में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ-साथ सहकारी समितियों से जुड़े सदस्यों, किसानों और अन्य ग्रामीण हितधारकों को बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराते हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close