अन्य खबरें

अमीन ने टीसीयू के कुलपति एस.पी. सिंह का किया सम्मान

गुजरात राज्य सहकारी संघ के अध्यक्ष घनश्यामभाई अमीन ने गुजरात में आयोजित एक समारोह में त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय (टीएसयू) के प्रथम पूर्णकालिक कुलपति प्रो. एस. पी. सिंह को सम्मानित किया।

इस अवसर पर घनश्यामभाई अमीन ने प्रो. सिंह को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति-ग्रंथ भेंट कर सहकारी शिक्षा, शैक्षणिक नेतृत्व तथा सहकारी क्षेत्र में संस्थागत विकास के लिए उनके उल्लेखनीय योगदान की सराहना की।

समारोह में राष्ट्रीय सहकारी प्रबंधन संस्थान (एनआईसीएम) के अध्यक्ष नरहरिभाई अमीन, खेती बैंक के अध्यक्ष डोलरभाई कोटेचा सहित सहकारिता आंदोलन से जुड़े अनेक वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने सहकारी शिक्षा के बढ़ते महत्व पर बल देते हुए कहा कि सहकारी संस्थाओं और शैक्षणिक संस्थानों के बीच मजबूत समन्वय समय की आवश्यकता है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close