अन्य खबरें

एमएससी बैंक के एमडी डीघे को दो वर्ष का विस्तार

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने महाराष्ट्र स्टेट कोऑपरेटिव बैंक (एमएससी बैंक) के प्रबंध निदेशक दिलीप दिघे की पुनर्नियुक्ति को अगले दो वर्षों के लिए मंजूरी दे दी है।

बता दें कि दिघे कई वर्षों से एमएससी बैंक से जुड़े हुए हैं। प्रबंध निदेशक का कार्यभार संभालने से पहले वह बैंक में उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी (डिप्टी सीईओ) सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वह पिछले चार वर्षों से बैंक का नेतृत्व प्रबंध निदेशक के रूप में कर रहे हैं।

इस बीच, विभिन्न राज्य सहकारी बैंकों के प्रबंध निदेशकों और मुख्य कार्यकारी अधिकारियों ने दिलीप दिघे को उनकी पुनर्नियुक्ति पर बधाई दी।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close