अन्य खबरें

संघानी ने विधानसभा अध्यक्ष से की मुलाकात, सहकारिता पर चर्चा

इफको के अध्यक्ष दिलीप संघाणी ने गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष शंकरभाई चौधरी के गांधीनगर स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान सहकारिता क्षेत्र को और अधिक सशक्त बनाने तथा किसानों के हितों को आगे बढ़ाने से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

दिलीप संघाणी ने बताया कि बैठक में समावेशी विकास को बढ़ावा देने, किसानों को सशक्त बनाने तथा ग्रामीण विकास में सहकारी संस्थाओं की भूमिका पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में गुजरात के कृषि एवं सहकारिता मंत्री जितुभाई वाघाणी भी उपस्थित रहे। इसके अलावा कोऑपरेटिव बैंक ऑफ इंडिया के चेयरमैन अजय पटेल ने भी चर्चा में भाग लिया।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close