अन्य खबरें

ओटीएस स्कीम: खेती बैंक के अध्यक्ष की सीएम से मुलाकात

गुजरात राज्य कृषि सहकारी विकास बैंक (खेती बैंक) के अध्यक्ष डॉलर कोटेचा ने पिछले सप्ताह गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल से शिष्टाचार भेंट की और किसानों को राहत प्रदान करने के लिए वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) योजना को पुनः शुरू करने का आग्रह किया।

कोटेचा के साथ बैंक के महाप्रबंधक के.बी. पटेल भी मौजूद थे। बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बैंक द्वारा संचालित विभिन्न किसान-केंद्रित योजनाओं की जानकारी दी और इन्हें राज्य के छोटे एवं सीमांत किसानों तक अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

इस दौरान ओटीएस योजना को पुनर्जीवित करने के संबंध में एक औपचारिक प्रस्ताव भी प्रस्तुत किया गया। मुख्यमंत्री ने इस प्रस्ताव पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और आगे की प्रक्रिया के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।

बैठक में 25,000 रुपये की ‘दमदुपट योजना’ पर भी चर्चा हुई, जिसका उद्देश्य वर्ष 2018 या उससे पहले 25,000 रुपये तक का कृषि ऋण लेने वाले किसानों को वित्तीय राहत प्रदान करना है। योजना के प्रावधानों को विस्तार से समझाया गया और छोटे किसानों के कर्ज के बोझ को कम करने में इसके संभावित प्रभाव पर प्रकाश डाला गया।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close